मिर्जापुर,मगध एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म,

मगध एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF की तत्परता से बची जच्चा-बच्चा की जान
मिर्जापुर। मगध एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला ने आधी रात को बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सहायता प्रदान की और महिला को सुरक्षित जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वाणिज्यिक विभाग से प्राप्त सूचना पर RPF में तैनात एसआई अशोक कुमार एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार पाल ने मौके पर पहुंचकर महिला की मदद की। जवानों ने ट्रेन में ही महिला का प्राथमिक उपचार कराया और आवश्यक व्यवस्था करते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
RPF की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से प्रसन्न महिला और उसके पति ने टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार महिला बिहार प्रांत के नवादा जिले की निवासी है और अपने पति के साथ मगध एक्सप्रेस से इस्लामपुर से कानपुर की यात्रा कर रही थी।
घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल की भूमिका की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें