मिर्जापुर के कई स्थानों पर बिजली रहेगी गोल

27 फरवरी को टाउन फीडरों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र–सिविल लाइन से निर्गत 11 केवी फीडर टाउन नंबर–1 एवं टाउन नंबर–2 पर बिजनेस प्लान 2024–25 योजना के तहत फीडरों के द्विभाजन कार्य के चलते 27 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुरक्षा की दृष्टि से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र–सखौरा से पोषित टाउन नंबर–3 फीडर की आपूर्ति भी उक्त तिथि को प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि से पूर्व पानी एवं अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें। कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें