
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, मिर्जापुर में क्षेत्रवार अधिकारी तैनात
मिर्जापुर में गैस उपभोक्ताओं की समस्या समाधान हेतु क्षेत्रवार अधिकारी तैनात, जारी किए गए नाम व मोबाइल नंबर
मिर्जापुर। जनपद में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन ने तहसीलवार अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उनके नाम और मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि उपभोक्ता सीधे संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकें।
जारी सूची के अनुसार सदर तहसील में मनोज कुमार (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) 9452441699, पुनीत चौरसिया (पूर्ति निरीक्षक) 7355723538, अनुराग मिश्रा 6392697925, विवेक सिंह 8787087623 तथा अमित कुमार द्विवेदी 9452809016 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनार तहसील में मनोज कुमार 9452441699, अमित कुमार द्विवेदी 9452809016 और शरद कुमार सिंह 7379522817 को नामित किया गया है।
मड़िहान क्षेत्र के लिए अरुण कुमार पाण्डेय (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) 9452071123 और बद्रीनाथ गुप्ता 9838014053 को जिम्मेदारी दी गई है।

लालगंज क्षेत्र में अरुण कुमार पाण्डेय 9452071123 तथा राजसिंह यादव 9453090809 को तैनात किया गया है।
मुख्यालय स्तर पर रिपुसूदन आर्य 9450964507 और पुनीत कुमार चौरसिया 7355723538 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आयल कंपनियों की ओर से अजय कुमार वर्मा 8279914884, समर्थ गुप्ता 7407166565 और नवीन कुमार 8655436745 को भी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नामित किया गया है।
प्रशासन ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर गैस आपूर्ति, ओवरचार्जिंग या अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।













