GST चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; हेरोइन के साथ एक आरोपी भी पकड़ा गया

GST चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; हेरोइन के साथ एक आरोपी भी पकड़ा गया

मीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी कम्पनी बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए GST चोरी/धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि थाना चुनार पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को दबोचा है।

पुलिस के अनुसार, फर्जी कम्पनी बनाकर GST चोरी के मामले में 22 दिसंबर 2025 को उपायुक्त कनक तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने यज्ञवासिनी सिंह तथा स्वतेज सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 भादवि व राज्य कर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

वहीं दूसरी ओर, थाना चुनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरपुर तिराहे के पास से चमन तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.90 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 13 व्यक्तियों का बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें