ईद-उल-फितर पर डीएम-एसपी ने किया भ्रमण, शांति व सौहार्द का दिया संदेश

ईद-उल-फितर पर डीएम-एसपी ने किया भ्रमण, शांति व सौहार्द का दिया संदेश

मीरजापुर। ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी पुलिस उच्चाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी के बीच जनपद में ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें