
मिर्जापुर पहुंचे Mohan Yadav, Adgadanand Swami का किया दर्शन
मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav रविवार को मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने शक्तेशगढ़ स्थित परम्हंस आश्रम में Adgadanand Swami का दर्शन किया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रीवा एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर करीब 2:15 बजे आश्रम के हेलीपैड पर पहुंचे।
आश्रम पहुंचने पर उनका स्वागत स्थानीय प्रशासन एवं आश्रम से जुड़े लोगों द्वारा किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संत Adgadanand Swami से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक आश्रम परिसर में रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का यह दौरा संक्षिप्त रहा। दर्शन-पूजन के उपरांत वे शाम करीब 4:30 बजे पुनः हेलीकॉप्टर से रीवा के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
बताया गया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा आध्यात्मिक कार्यक्रम के तहत रहा, जिसमें उन्होंने संत से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।















