वैश्य समाज की मजबूत पकड़, गौरव ऊमर बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष

वैश्य समाज की मजबूत पकड़, गौरव ऊमर बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष
मीरजापुर। अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा युवजन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के ज़िलाध्यक्ष गौरव ऊमर को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वैश्य समाज और व्यापारी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। वहीं उनके आवास पर देर रात से ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया, जहां उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गौरव ऊमर का राजनीतिक सफर वर्ष 2012 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति के जरिए शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने विश्व हिंदू परिषद में नगर अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और दो कार्यकाल तक भाजपा के जिला मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव का परिणाम माना जा रहा है। गौरव ऊमर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें