
*
फेफड़ों की जांच अब होगी और भी सटीक, मरीजों को मिलेगी एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधा
चुनार, मिर्जापुर — स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में अत्याधुनिक पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की अध्यक्षता में एवं निदेशिका व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल द्वारा फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. संजीव सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकुश प्रकाश (मेडिसिन विशेषज्ञ), प्रो. डॉ. उदय कांत (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. राहुल सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
अत्याधुनिक PFT मशीन के माध्यम से अब मरीजों को फेफड़ों की कार्यक्षमता की सटीक जांच, दमा (अस्थमा), COPD एवं अन्य श्वसन रोगों का प्रारंभिक निदान, एलर्जी एवं सांस से जुड़ी समस्याओं का मूल्यांकन, फेफड़ों की क्षमता का आकलन तथा धूम्रपान से प्रभावित फेफड़ों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ऑपरेशन से पूर्व फेफड़ों की फिटनेस जांच एवं नियमित हेल्थ चेकअप में भी यह मशीन अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, और उन्हें सभी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल निरंतर बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।















