डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कार्ड डे व सम्मान समारोह 2025-26* में मेधावियों का किया गया सम्मान

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कार्ड डे व सम्मान समारोह 2025-26* में मेधावियों का किया गया सम्मान
मीरजापुर, 30 मार्च 2026: लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स विद्यालय में सोमवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 11 तक प्रगति-पत्रक वितरित हुए और टॉपर विद्यार्थियों को बैज, शील्ड व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलन एवं अतिथि-स्वागत से हुआ। निर्देशिका अपराजिता सिंह व निर्देशक अमरदीप सिंह ने मेधावियों को मंच से सम्मानित किया तथा अभिभावकों के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपराजिता सिंह के स्वागत-भाषण में विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की गई। संचालन सुमिता दत्ता एवं सची गोयल ने किया।

विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बच्चों में चॉकलेट वितरण और मेधावियों में उल्लसित माहौल ने आयोजन को और जीवंत बनाया। प्रधानाचार्य, एकेडमिक हेड, कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत अन्य गणमान्य जनों ने आशीर्वचन दिए और विद्यालय की शैक्षिक प्रतिबद्धता की सराहना की।

प्रबंधन ने समस्त अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए प्रगति-आधारित सीखने, सहयोग एवं संस्कार-आधारित शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें