मिर्जापुर,ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बड़ी खबर: सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, शवों की पहचान मुश्किल

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया और उसके बाद कई वाहन शवों के ऊपर से गुजरते चले गए, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और सोनभद्र जनपद के अहिरूपुर (सोनपुर) के निवासी थे। दुर्घटना के बाद शवों का दूर-दूर तक बिखराव हो गया, जिससे उनकी पहचान कर पाना भी बेहद मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद भी कई वाहन अनजाने में शवों के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लिया। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर चीख-पुकार और मातम से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।उपरोक्त घटना पर मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि आज दिनांकः31.03.2026 को समय करीब-06.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोशनहर हाइवे के पास ट्रेलर संख्याःUP65LT8115 द्वारा मोटरसाइकिल संख्याःUP63Y5203 को टक्कर मार दिया गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार -1.वेदवती पत्नी अशोक कुमार बिन्द उम्र करीब-28 वर्ष, 2.अनुराग पुत्र चन्द्रवती बिन्द उम्र करीब-19 वर्ष व 3.अनमोल बिन्द पुत्र अशोक कुमार उम्र करीब-05

वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर की मौके पर मृत्यु हो गयी । सूचना पर थाना फोर्स, उप जिलाधिकारी मड़िहान,क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर मौजूद है, घटना में संलिप्त ट्रेलर को पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया है । प्रशासनिक/पुलिस के अधिकारीगण द्वारा पीड़ित से वार्ता किया जा रहा है, शीघ्र ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें