डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

मीरजापुर, 31 मार्च 2026 डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की नारघाट व संकटमोचन शाखा में मंगलवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को प्रगति-पत्रक वितरित किए गए, जबकि विभिन्न कक्षाओं के टॉपर छात्र-छात्राओं को बैज, शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह एवं निर्देशक अमरदीप सिंह ने मंच से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने स्वागत भाषण में अपराजिता सिंह ने विगत सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही बच्चों में चॉकलेट वितरण किया गया, जिससे समारोह का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्या, एकेडमिक हेड सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए और विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना की।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रगति आधारित शिक्षण, सहयोगात्मक वातावरण एवं संस्कारपूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें