
क्रिकेट कैंप का समापन रोमांचक मैत्री मैच के साथ, रॉयल फ्यूचर क्रिकेटर्स बनी विजेता
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में कक्षा 5 के बच्चों के लिए आयोजित क्रिकेट कैंप का समापन रोमांचक मैत्री मैच के साथ हुआ। इस मुकाबले में रॉयल फ्यूचर क्रिकेटर्स और रॉयल चैलेंजर्स मिर्जापुर की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मैच में रॉयल फ्यूचर क्रिकेटर्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स मिर्जापुर की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर वैभव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा अनिकेत को बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, खेल भावना एवं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।















