
गो-तस्करी मामले में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना चुनार व जमालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी के मामलों में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, थाना चुनार पर दर्ज एक मामले में फरार चल रहे सोनभद्र निवासी अब्दुल साहिद को पुलिस टीम ने 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य मामले में वांछित बिहार के भभुआ निवासी शकील अंसारी को थाना जमालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।















