अहरौरा,गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी

गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। थाना अहरौरा क्षेत्र के बेचूबीर बाबा मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रेखा (32) पत्नी संतोष कोल, निवासी ग्राम बरही के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए।

घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें