मिर्जापुर कचहरी में बंदी को पानी पिलाने को लेकर हंगामा

मिर्जापुर कचहरी में बंदी को पानी पिलाने को लेकर हंगामा, पुलिसकर्मी और परिजनों में नोकझोंक का वीडियो वायरल

मिर्जापुर कचहरी परिसर में पेशी पर आए मुलायम नामक एक बंदी को पानी पिलाने को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बंदी के परिजन और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन बंदी को पानी देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी पानी की बोतल देने के नाम पर उनसे पैसे की मांग कर रहा था। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने पानी की बोतल फेंक दी, जिससे माहौल और गरमा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया।

घटना के दौरान कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने मौके पर जमकर विरोध जताया और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी ली जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें