
मिर्जापुर में साइबर सुरक्षा व IGRS में उत्कृष्ट कार्य पर महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मी सम्मानित
मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना कोतवाली शहर पर नियुक्त महिला आरक्षी पारूल श्रीवास्तव और आरक्षी दिलीप कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दोनों पुलिसकर्मियों को साइबर सुरक्षा और आईजीआरएस (IGRS) के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को प्रशस्ति देते हुए कहा कि आधुनिक समय में साइबर अपराधों की रोकथाम और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में पारूल श्रीवास्तव और दिलीप कुमार द्वारा किए गए कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दोनों इसी तरह निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।












