मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 50 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सूचना पर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर डॉक्टर, पुलिस टीम व टीटीई पहुंच गए। डॉक्टर द्वारा जांच के बाद अधेड़ को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें