मिर्जापुर,गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियों के डूबने की खबर,चील्ह क्षेत्र के चेकसारी घाट पर हादसा

गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियों की डूबने की खबर, चील्ह क्षेत्र के चेकसारी घाट पर हादसा

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चार सहेलियां एक साथ गंगा में स्नान कर रही थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने से दो किशोरियां डूब गईं।

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान अचानक गहराई बढ़ने से दोनों अपना संतुलन खो बैठीं और पानी में समा गईं, जबकि साथ मौजूद अन्य सहेलियों ने शोर मचाया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें