सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम में मिर्जापुर के सनबीम स्कूल के छात्र ने जिला किया टॉप

सीबीएसई हाईस्कूल परिणामः सनबीम स्कूल आमघाट के छात्र समर गिरी ने 98.6% अंक के साथ जिला टॉप किया

मिर्जापुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सनबीम स्कूल आमघाट हरुआ के छात्र समर गिरी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद मिर्जापुर में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और शिक्षकों व अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। वहीं डायरेक्टर अमन आहूजा एवं श्वेता आहूजा ने कहा कि जनपद मिर्जापुर में शिक्षा के क्षेत्र में सनबीम स्कूल निरंतर प्रयासरत रहा है, जिसका परिणाम सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

विद्यालय प्रबंधन ने समर गिरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें