मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित

मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित

मिर्जापुर में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के संगठन मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस नई टीम में कई युवाओं और अनुभवी सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में गौरव विश्वकर्मा का कार्यकाल पूरा हुआ, वहीं संगठन ने रवि यादव को मनोनीत अध्यक्ष बनाया है। उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश यादव, शिवशंकर विश्वकर्मा और रिशु बिंद को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी तपेश विश्वकर्मा (उप संपादक, खुलासा TV) को सौंपी गई है, जबकि सचिव पद पर अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक के रूप में शिवम गुप्ता और सह संयोजक के रूप में यश अग्रहरी को चुना गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी टीपू सुल्तान को दी गई है, जबकि सह मीडिया प्रभारी मोहित गुप्ता बनाए गए हैं। IT सेल के प्रभारी के रूप में प्रवीण सिंह को नियुक्त किया गया है।

संगठन के सलाहकार के रूप में वीरेंद्र गुप्ता अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं सक्रिय सदस्यों में कृपांशु मौर्य, बाल कृष्ण केसरवानी, बृजलाल मौर्य, अनिल विश्वकर्मा, पंकज मालवीय, कृष्णानंद मौर्य और जय प्रकाश दुबे शामिल हैं।

इसके साथ ही संगठन के संरक्षक सपनेश पटेल और अश्वनी सिंह द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी गई

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें