₹25 हजार का इनामी अभियुक्त अहरौरा पुलिस के हत्थे चढ़ा, लखनियादरी तिराहे से गिरफ्तारी

₹25 हजार का इनामी अभियुक्त अहरौरा पुलिस के हत्थे चढ़ा, लखनियादरी तिराहे से गिरफ्तारी

मीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ₹25 हजार के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना अहरौरा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 202/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज कश्यप को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के लखनियादरी तिराहा के पास से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर, जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम तथा विभिन्न धाराओं के तहत अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह समेत थाना अहरौरा की पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें