मिर्जापुर, सड़क हादसे में 11 लोगों के जान गवाने वालों की सूची

मिर्जापुर हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मिर्जापुर, 22 अप्रैल 2026 ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर मैहर दर्शन से वापस लौट रहे थे, तभी बड़का घुमान भैसोड बलाय पहाड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से अल्टो कार, बोलेरो और ट्रेलर वाहन में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्टो कार और बोलेरो में तुरंत आग लग गई, जिससे अंदर सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन द्वारा मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद यातायात को सुचारू कर दिया गया है और मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।


मृतकों की सूची:
प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (18-19), पियूष सिंह (14-15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिवा सिंह (48), सोनम सिंह (19), विष्णु सिंह (45), विकास शर्मा (32), जय प्रकाश (28)।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें