मिर्जापुर में माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अभिलेख सिंह का निधन

प्रवक्ता अभिलेख सिंह का निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर

मिर्जापुर। माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, घंटाघर के इतिहास प्रवक्ता अभिलेख सिंह का बीमारी के कारण लगभग 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार और शिक्षक समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सायं 6:30 बजे चिल्ह घाट पर किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई और सभी ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।

विद्यालय के प्रवक्ता एवं मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी, प्रबंधक अतिन कुमार, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव सहित प्रवक्ता नर सिंह राम, संजय सिंह, सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सपना, क्रिस्टीना, सतीश विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, जय प्रताप व अन्य कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें