नरायनपुर व भल्दरिया पुलिस चौकियों के नए भवन का लोकार्पण, एसपी ने किया वृक्षारोपण

नरायनपुर व भल्दरिया पुलिस चौकियों के नए भवन का लोकार्पण, एसपी ने किया वृक्षारोपण

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनसहयोग से निर्मित नरायनपुर चौकी (थाना अदलहाट) एवं भल्दरिया चौकी (थाना अहरौरा) के नवनिर्मित भवनों का विधि-विधान के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान संबंधित चौकियों पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका एवं अर्चना भी मौजूद रहीं।

लोकार्पण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने भल्दरिया चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन आर.के. मीणा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें