मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर बेचने वाला शातिर तस्कर कछवां में गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद

मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर बेचने वाला शातिर तस्कर कछवां में गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद

मीरजापुर। थाना कछवां, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तीन अवैध .32 बोर पिस्टल मैगजीन सहित, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।
और अवैध शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक Kanishk R. Jamkar के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यालय के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा (19 वर्ष) निवासी ढोकरी, थाना फुलपुर, जनपद Prayagraj के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गिरोह के माध्यम से मध्य प्रदेश से अवैध शस्त्र कम कीमत पर खरीदकर मांग के अनुसार आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस के अनुसार वह प्रयागराज से ट्रेन द्वारा कछवां पिस्टल बेचने आया था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना कछवां में मुकदमा संख्या 89/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक साहिद यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें