सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दिव्यांश श्रीवास्तव बने स्कूल टॉपर

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दिव्यांश श्रीवास्तव बने स्कूल टॉपर

मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डैफोडिल्स पब्लिक School के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र दिव्यांश श्रीवास्तव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय की मेरिट सूची में गर्व अग्रवाल 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मृत्युंजय यादव ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। देवांश आचार्य ने 92.20 प्रतिशत, जनेश्वर शफीक ने 91.00 प्रतिशत, प्रज्ञान अग्रवाल और दिविशा अग्रवाल ने 90.80-90.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसके अलावा आर्यन सिंह ने 90.40 प्रतिशत, शिक्षा पाण्डेय ने 89.80 प्रतिशत तथा अंश विश्वकर्मा ने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर निदेशक, प्रधानाचार्य, वाइस प्रिंसिपल तथा अकादमिक हेड ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उल्लेखनीय सफलता संभव हो सकी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें