पीक टाइम में जंगी रोड उपकेंद्र पहुंचे एमडी, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश

पीक टाइम में जंगी रोड उपकेंद्र पहुंचे एमडी, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश

मिर्जापुर। भीषण गर्मी के बीच विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार और ऊर्जा विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक ने पीक टाइम के दौरान जंगी रोड विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने संबंधित उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए तथा फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या को न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने उपकेंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपकरणों की स्थिति, लोड प्रबंधन और आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी भी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मिर्जापुर जनपद में भी इस भीषण गर्मी के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर दिखाई दे रही है और विभाग निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों के चलते मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सफलता मिल रही है, जिसे उपभोक्ता सराहनीय पहल के रूप में देख रहे हैं।

इस दौरान मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता अंकुर अवस्थी, उपखंड अधिकारी दीपक पटेल एवं अभियंता विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें