मिर्जापुर की हरनीत सिंह को ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड’, मुंबई में हुआ सम्मान

मिर्जापुर की हरनीत सिंह को ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड’, मुंबई में हुआ सम्मान

मिर्जापुर की बेटी हरनीत सिंह को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित एसडब्ल्यूए अवार्ड में उनकी पटकथा “इत्ती सी खुशी” के लिए “बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड” से सम्मानित किया गया। हरनीत सिंह, हरविंदर सिंह एवं स्वीटी सिंह की पुत्री हैं तथा मिर्जापुर के सम्मानित व्यक्तित्व स्वर्गीय गुरुबचन सिंह की पौत्री हैं।

हरनीत सिंह ने अपने लेखन करियर को आगे बढ़ाने के लिए वर्षों पहले मुंबई का रुख किया था। फिल्म और पटकथा लेखन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी रचना “इत्ती सी खुशी” को दर्शकों और समीक्षकों के बीच सराहना मिली, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

हरनीत सिंह की इस उपलब्धि को मिर्जापुर के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। कला और लेखन के क्षेत्र में उनकी सफलता को लेकर जिले के साहित्यिक और सामाजिक लोगों में भी चर्चा रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें