विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्योति श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण, वृक्ष संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्योति श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण, वृक्ष संरक्षण का दिया संदेश

मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिर्जापुर की जानी-मानी समाजसेविका ज्योति श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

कोन ब्लॉक के मुजेहरा कला गांव निवासी ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के विजन में स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और मानव कल्याण के लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को देश के लोग जनआंदोलन के रूप में स्वीकार कर उत्साहपूर्वक पूरा कर रहे हैं।

ज्योति श्रीवास्तव ने लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सामाजिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहने वाली ज्योति श्रीवास्तव शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में लगातार भागीदारी निभाती रही हैं। कार्यक्रम में उनकी टीम के सदस्यों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान लोगों में पौधों एवं पेड़ों की प्रति उत्साह दिखाई दिया लोगों ने पेड़ों एवं पौधों के बीच जाकर सेल्फी भी ली।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें