
*वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, पहले राउंड में लाल बिहारी यादव को 6,814 वोट*
वाराणसी। एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 6,814 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को 2,963 वोट प्राप्त हुए। शुरुआती रुझानों में लाल बिहारी यादव बढ़त बनाए हुए हैं।
दोनों प्रत्याशियों के बीच पहले राउंड में 3,851 वोटों का अंतर रहा। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम घोषित होने तक तस्वीर बदल सकती है।















