
जौनपुर व आजमगढ़ में क्रिस्टा आईवीएफ के विशेष परामर्श शिविर 4 व 5 जुलाई को
निःसंतान दंपत्तियों को आधुनिक आईवीएफ तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श का मिलेगा लाभ
लखनऊ स्थित क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर द्वारा पूर्वांचल के दंपत्तियों को बेहतर प्रजनन उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष परामर्श शिविर (आउटडोर कैंप) आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में आईवीएफ एवं बांझपन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे दंपत्तियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
संस्थान की ओर से बताया गया कि 4 जुलाई 2026 को आजमगढ़ में वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल एवं राधा पॉली क्लीनिक, सिविल लाइन में सुबह 10 बजे से विशेष शिविर आयोजित होगा। वहीं 5 जुलाई 2026 को जौनपुर के उजाला हॉस्पिटल एंड मल्टी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, वाजिदपुर तिराहा में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक परामर्श शिविर लगाया जाएगा।
क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर का दावा है कि संस्थान आधुनिक आईवीएफ तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम तथा व्यक्तिगत देखभाल के माध्यम से निःसंतान दंपत्तियों को मातृत्व एवं पितृत्व का सुख प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है। शिविर में आने वाले मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित सलाह और उपचार विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
संस्थान के अनुसार जिन दंपत्तियों को लंबे समय से संतान प्राप्ति में कठिनाई हो रही है, वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञों से सीधे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 8938938383 पर संपर्क किया जा सकता है।













