मिर्जापुर, प्रेम प्रसंग में युवती हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रेम प्रसंग में युवती हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

मिर्जापुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गुरसंडी चौकी अंतर्गत बेदौली कला गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवती गांव के बाहर स्थित हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद युवती आवेश में आकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया।

सूचना पर गुरसंडी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गुरुसंदी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर गांव में देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें