
मिर्जापुर , तरकापुर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि आज दिनांकः28.06.2026 को थाना को0शहर क्षेत्रातर्गत स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में कुछ व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने की सूचना प्राप्त हुई ।
सूचना पर थाना को0शहर पुलिस द्वारा मौके पर जा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वादी राकेश वर्मा पुत्र सोनीलाल निवासी रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा बताया गया कि विपक्षियों द्वारा नर्सिंग होम में आकर पैसे की मांग की जा रही थी, पैसे नही देने पर उनके द्वारा तोड़फोड़ की गयी । थाना को0शहर पुलिस द्वारा
प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 308(5), 324(4), 324(5), 109 बीएनएस बनाम नगत उर्फ वाहिद पुत्र चिराग अली, फैजान पुत्र चिराग अली व रमजान पुत्र चिराग अली समस्त निवासीगण तरकापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए घटना से सम्बन्धित 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थित सामान्य है ।














