धन्नूपुर में सर्राफ से सोने-चांदी के आभूषण लूटने का आरोप, तीन टीमों का गठन

धन्नूपुर में सर्राफ से सोने-चांदी के आभूषण लूटने का आरोप, तीन टीमों का गठन

मीरजापुर। कछवां थाना क्षेत्र के धन्नूपुर गांव के पास एक सर्राफ से सोने-चांदी के आभूषण लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, अजय कुमार केसरी निवासी कस्बा कछवां ने तहरीर देकर बताया कि वह जलालपुर में सोनार का कार्य करते हैं। रविवार रात करीब 8:15 बजे काम से वापस लौटते समय धन्नूपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उनका पीछा कर जबरन रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा करीब एक तोला सोना तथा तीन-चार चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कछवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। घटना के अनावरण के लिए जनपद स्तर पर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें