
मीरजापुर, 30 जून 2026- जनपद के वरिष्ठ पत्रकार महेश रावत का आज मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष के थे। उनके निधन से जिले की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार महेश रावत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शाम 4 बजे उन्होंने अपने आवास नई बस्ती, रमई पट्टी पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को शोकाकुल छोड़ गए हैं।
जिला सूचना ने बताया कि श्री रावत विगत 22वर्षों से अधिक समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। श्री रावत दैनिक लोक भारती दैनिक समाचार पत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकार भी रहें हैं। जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए
कहा कि उन्होंने जनपद सहित विंध्य क्षेत्र की समस्याओं, विकास के मुद्दों व जमीनी हकीकत को बेबाकी से उठाया। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों से जुड़े रहे। सरल स्वभाव व निर्भीक लेखनी के कारण वे सभी के चहेते थे।उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महेश रावत का जाना पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।














