सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में अंग्रेजी वाक्पटुता प्रतियोगिता का आयोजन

अंग्रेजी एलोक्यूशन प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी एलोक्यूशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गंगा, कावेरी, नर्मदा एवं ब्रह्मपुत्र सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी वाक्पटुता तथा रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने रेनबो, नेचर’स ब्यूटी, फ्रेंडशिप, नेवर गिव अप, बिलीव इन योरसेल्फ तथा टाइम इज़ प्रेशियस जैसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विषयों पर प्रभावशाली भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की स्पष्ट उच्चारण क्षमता, आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति और आकर्षक रचनात्मक प्रॉप्स ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास, मंच संचालन कौशल और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और सार्वजनिक मंच पर अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें