
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंडलीय जिला चिकित्सालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार 12 जुलाई 2026 को मंडलीय जिला चिकित्सालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा शिक्षकों, चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का भी संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।















