
राष्ट्रीय एवं जोनल स्तर की प्रतियोगिता में डैफोडिल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
मिर्जापुर। डैफोडिल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं जोनल स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में अदिति दुबे, आंशी सिंह एवं शिवाय वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं अर्चित कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा मानस साहू, तविश गोयल, कार्तिक जायसवाल, आदित्य जायसवाल, एम. डी. हम्माद अहमद तथा देवांश पुरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।















