एपेक्स ट्रस्ट संस्थानों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*एपेक्स ट्रस्ट संस्थानों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

चुनार (मिर्जापुर)। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं शिक्षण संस्थानों – आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ पैरामेडिकल, चुनार में श्री राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगण ब्रह्मकुमार श्री पंकज जी, ब्रह्माकुमारी श्रीमती तारा जी, श्री जगदीश जी एवं डॉ. प्रियंका सिंह, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय फाउंडेशन, चुनार, एपेक्स के ट्रस्टी प्रो.डॉ. एस. के. सिंह तथा आयुर्वेद उप-प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी. के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत किया गया तथा प्राचार्य द्वारा संबोधन दिया गया। अतिथि वक्ताओं ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों, इससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं तथा नशामुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक, भाषण एवं प्ले कार्ड प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के विरुद्ध प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से “नशा मुक्त समाज, समृद्ध भारत” का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में परिणाम घोषणा, धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को नशे के विरुद्ध जागरूक होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभय वर्मा एवं डॉ. निलेश दुबे द्वारा किया गया।

एक संकल्प, एक प्रयास — नशा मुक्त समाज, स्वस्थ भारत का निर्माण।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें