
*80वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में ‘आजादी को नमन, भविष्य का सृजन’ का भव्य आयोजन*
मिर्जापुर | भटौली रोड विजयपुरा स्थित *डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल* में 80वां स्वतंत्रता दिवस *’आजादी को नमन, भविष्य का सृजन’* की ओजस्वी थीम के साथ अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ, डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं प्रीती सर्राफ* ने *माँ विंध्यवासिनी* के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजारोहण के साथ किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने *’अतुल्य भारत’* थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदानों को नमन किया। *कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने वर्तमान समय की मानसिक चुनौतियों पर प्रहार करते हुए संदेश दिया कि अब हमें अंग्रेजों के बाद अपने भीतर के डर और निराशा से आजाद होना होगा।*
छात्रों ने दर्शाया कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक का सही दिशा में किया गया प्रयास अनिवार्य है। *’कल संघर्षरत रहा भारत, आज नव-निर्माण कर रहा है’ का आह्वान करते हुए बच्चों ने भारत को विश्व पटल पर नेतृत्वकारी भूमिका में लाने का संकल्प दोहराया।* विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर आकांक्षा गुप्ता, शुभा शर्मा, उपेंद्र, प्रवीण,चंद्रेश, विक्रम, रीना श्रीवास्तव,सानिया साहू, नम्रता श्रीवास्तव, पूजा, गुनगुन गुप्ता, स्वाति, प्रियांशी,ममता सिंह, प्रतिमा, रवि यादव, आस्था, महेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे ।















