उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम को प्रशंसा पत्र

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम को प्रशंसा पत्र

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र में उद्यान विभाग के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

17 अगस्त 2026 को माननीय उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह एवं अपर मुख्य सचिव, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बीएल मीणा द्वारा मेवा राम, जिला उद्यान अधिकारी मिर्जापुर एवं सोनभद्र को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा दोनों जनपदों में किए गए कार्यों की सराहना की गई। प्रशंसा पत्र मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेवा राम को बधाई दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें