50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के लिए स्टॉल बुकिंग 20 अगस्त 2026 से शुरू*

भदोही। 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो गोल्डन जुबली के आयोजन के लिए स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया दिनांक 20 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे से ऑनलाइन के माध्यम से प्रारंभ की जाएगी।

इस एक्सपो में भाग लेने वाले निर्यातकों एवं प्रतिभागियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में स्टॉल एवं हॉल के निम्नलिखित दरें निर्धारित की गई हैं, जिन पर नियमानुसार जीएसटी अतिरिक्त देय होगा—

भूतल हॉल: ₹5,500/- प्रति वर्ग मीटर + जीएसटी
भूतल शॉप: ₹6,000/- प्रति वर्ग मीटर + जीएसटी
प्रथम तल शॉप: ₹3,500/- प्रति वर्ग मीटर + जीएसटी
ऊपरी हॉल: ₹5,000/- प्रति वर्ग मीटर + जीएसटी
द्वितीय तल शॉप: ₹3,500/- प्रति वर्ग मीटर + जीएसटी

50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो में प्रतिभागियों की सुविधा एवं बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टॉलों की बुकिंग निर्धारित तिथि एवं समय से शुरू की जाएगी।

इच्छुक निर्यातकों एवं प्रतिभागियों से अनुरोध है कि सी ई पी सी के वेबसाइट से 20 अगस्त 2026, प्रातः 11:30 बजे से स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया में भाग लें सकते है ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें