
*20 साल पुराने ऑपरेशन के बाद पेट में फंसी सड़ी आंत निकाली, एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में सफल हुआ ऑपरेशन*<
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में एक अत्यंत जटिल एवं गंभीर हर्निया की सफल सर्जरी की गई। मरीज के पेट का लगभग 20 वर्ष पूर्व ऑपरेशन हुआ था। पुराने ऑपरेशन के स्थान पर बने हर्निया में छोटी आंत का लगभग एक फीट हिस्सा फंस गया था। रक्त की आपूर्ति बाधित होने के कारण आंत का यह हिस्सा सड़ चुका था और मरीज की स्थिति गंभीर थी।
एपेक्स के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन प्रो. डॉ. उदय कांत एवं क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। सड़ी हुई आंत के हिस्से को निकालकर स्वस्थ आंत को जोड़ा गया तथा पेट की कमजोर दीवार की मरम्मत कर 15×15 सेंटीमीटर प्रोलीन मेष (Prolene Mesh) लगाया गया।
सर्जिकल, एनेस्थीसिया, ऑपरेशन थिएटर एवं नर्सिंग टीम के समन्वित प्रयासों से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने पूरी टीम को इस सफल उपचार के लिए बधाई दी। यह सफलता एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में जटिल एवं गंभीर पेट संबंधी मामलों के उपचार के लिए उपलब्ध विशेषज्ञ सर्जिकल सेवाओं को दर्शाती है।















