जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले; पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले; पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा बाजार में रविवार सुबह करीब 10 बजे जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना अनगढ़ रोड स्थित हनुमान जी मंदिर के आसपास की बताई जा रही है।

मारपीट की सूचना मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। स्थानीय लोगों के अनुसार विवादित जमीन के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन किसी अन्य व्यक्ति की बताई जा रही है, जबकि उसका मालिकाना हक दूसरे पक्ष द्वारा किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

सुबह विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जानकारी जुटा रही है। मारपीट में किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति और विवाद की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें