मिर्जापुर में 32 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

32 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

मीरजापुर। अहरौरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस ने ग्राम लतीफपुर स्थित वनस्थली विद्यालय के पास घेराबंदी कर चार पहिया वाहन संख्या UP 32 JB 7185 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

मौके से अभिनन्दन प्रजापति (25) पुत्र संतोष प्रजापति, निवासी खारी जैयपार, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना अहरौरा में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह सहित थाना अहरौरा पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें