
पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कतार में लगकर किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
नवरात्रि के पहले दिन विंध्याचल धाम पहुंचीं दिव्या मित्तल, आम श्रद्धालुओं की तरह किया दर्शन-पूजन
विंध्याचल, मिर्जापुर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल धाम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शनार्थियों की कतार में खड़े होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

दिव्या मित्तल के इस अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी के रूप में मिर्जापुर में अपनी सेवाएं दे चुकीं दिव्या मित्तल का जिले से पुराना जुड़ाव रहा है। नवरात्रि के पहले दिन उनका मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की आवाजाही के बीच दिव्या मित्तल ने भी कतार में लगकर दर्शन किया। आम श्रद्धालुओं की तरह अपनी बारी का इंतजार करते हुए दर्शन-पूजन करना उनकी इस यात्रा की खास बात रही।















