किसी दल का सहारा नहीं, जनता के दम पर राजनीति करेंगी दिव्या मित्तल

किसी दल का सहारा नहीं, जनता के दम पर राजनीति करेंगी दिव्या मित्तल!

**लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने पर अभी नहीं खोले पत्ते, विंध्याचल में मीडिया से बातचीत में बताई अपनी मंशा**

**मिर्जापुर।** मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अब सीधे जनता से जुड़कर राजनीति करने की तैयारी में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी, बल्कि जनता को ही अपना माध्यम बनाकर आगे बढ़ेंगी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने विंध्याचल पहुंचीं दिव्या मित्तल ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी मंशा जाहिर की।

दिव्या मित्तल के इस बयान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़ने से इनकार करते हुए सीधे जनता से जुड़ने की बात कही। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस क्षेत्र से और किस चुनाव के जरिए अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाएंगी।

**लोकसभा या विधानसभा, अभी तस्वीर साफ नहीं**

दिव्या मित्तल लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या विधानसभा चुनाव में उतरेंगी, इस सवाल पर उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं और संभावित क्षेत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जारी हैं। फिलहाल उन्होंने अपने चुनावी कार्यक्रम या किसी सीट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी के रूप में पहचान बना चुकी दिव्या मित्तल के सीधे जनता से जुड़कर राजनीति करने के बयान को उनके भावी राजनीतिक कदम की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि वह अपनी राजनीतिक पारी का औपचारिक ऐलान कब करती हैं और चुनावी मैदान के लिए कौन-सा क्षेत्र चुनती हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें