विंध्याचल दर्शन करने आए परिवार के पांच मोबाइल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

## विंध्याचल दर्शन करने आए परिवार के पांच मोबाइल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

**मिर्जापुर।** विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में विंध्याचल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र के रायपुर पुरवा निवासी प्रियान्शु नितिन कुमार ने 13 अक्टूबर 2026 को विंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने परिवार के साथ एक धर्मशाला में आराम कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के पांच मोबाइल फोन चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 288/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 20 अक्टूबर को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मामले में प्रकाश में आए अर्जुन बिंद पुत्र रमेश बिंद, निवासी छोटकी महुवरिया, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

### शांति व्यवस्था के मामले में चार लोगों का चालान

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत चार व्यक्तियों का चालान किया। इनमें कछवां थाना क्षेत्र के दो, चुनार थाना क्षेत्र का एक तथा हलिया थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें