
डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मीरजापुर। डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक कलाकृतियों और विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता, पारिवारिक प्रेम, आपसी सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कारों और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश फैलाने का अवसर है।
चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना भी है। डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं प्रीती सर्राफ ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर आकांक्षा गुप्ता, शुभा शर्मा, साधना तिवारी, शिवांगी, कीर्ति जायसवाल, प्रिया अग्रहरि, प्रतिमा शर्मा, विशाखा सिंह, पूजा चौरसिया, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता, आस्था सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।















