
# मीरजापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 1618 मुकदमाती मालों का कराया गया निस्तारण
**चुनार थाना सबसे आगे, अकेले 435 मालों का हुआ निस्तारण; हलिया दूसरे और कोतवाली देहात तीसरे स्थान पर**
मीरजापुर, 14 नवंबर। जनपद में लंबित मुकदमाती मालों के निस्तारण को लेकर मीरजापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अक्टूबर माह से अब तक जिले के विभिन्न थानों में लंबित कुल 1618 मुकदमाती मालों का निस्तारण कराया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान के तहत लंबे समय से लंबित विभिन्न प्रकार के मालों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
थानावार आंकड़ों के अनुसार चुनार थाना 435 मालों के निस्तारण के साथ जनपद में पहले स्थान पर रहा। हलिया थाना 196 मालों के साथ दूसरे तथा कोतवाली देहात 153 मालों के निस्तारण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा शहर कोतवाली में 147, लालगंज में 133, विंध्याचल में 111, अदलहाट में 85, कटरा कोतवाली में 78, ड्रमंडगंज में 50, मड़िहान में 46, चील्ह में 39, जिगना में 37, संतनगर में 27, अहरौरा में 22, पड़री में 21, राजगढ़ में 19, जमालपुर में 10 और कछवां थाने में 9 मालों का निस्तारण कराया गया।
पुलिस विभाग के इस अभियान से थानों में लंबे समय से लंबित मुकदमाती मालों के निस्तारण में तेजी आई है।















